प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में क्या ध्यान रखना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 15:57

प्रेगनेंसी के सातवें महीने इन चीजों का सेवन करें

1. प्रेगनेंसी के सातवें महीने आप अपने आहार में मैग्नीशियम और आयरन की मात्रा को बनाए रखें। यह आपके शरीर में रक्त की कमी को दूर कर सकता है। वहीं मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए बेहद जरूरी है।

2. इसके लिए आप अपने नाश्ते में पालक के पराठे, शलजम के पत्ते से बनी चटनी और सलाद का सेवन कर सकते हैं।

3. इसके अलावा ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर और सोया मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

4. अगर आपको नाश्ते में कुछ हल्की चीजें खानी है, तो आप सभी सब्जियों से बनी प्यूरी खा सकते हैं। हालांकि इसमें अधिक तेल का इस्तेमाल न करें। इससे आपको कई तरह के पोषक तत्व मिल सकते हैं।

5. इसके अलावा आप मसूर की दाल, मल्टीग्रेन से बनी रोटी और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर के खाने में ये चीजें खाएं

1. दोपहर के खाने में आप काली सेम की सब्जी, जौ से बनी रोटी और दही का सेवन कर सकते हैं।

2. इसके अलावा हम ब्राउन राइस, काबुली चना से बना छोला और छाछ ले सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिल सकता है।

3. आप चाहें तो चावल या रोटी के साथ चिकन भी खा सकते हैं। इसके साथ आप सलाद आदि का भी ले सकते हैं।

4. लंच में आप कम मरकरी वाली मछलियां जैसे ट्यूना और फ्राई राइस खा सकते हैं। हालांकि अपने खाने में तेल की कम मात्रा रखने की कोशिश करें।

शाम में लें लाइट स्नैक्स

1. शाम के स्नैक्स में आप अखरोट, अलसी के बीज और बादाम आदि को रोस्ट करके या भिगोकर खा सकते हैं।

2. इसके अलावा आप शाम में फलों से बना जूस और स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं।

3. मखाने को रोस्ट करके भी खा सकते हैं। इसे आप घी और काला नमक के साथ रोस्ट करें।

रात के डिनर में ये खाएं

1. रात के खाने में आप नॉर्मल रोटी, हरी सब्जियां और कुछ मीठा शामिल कर सकते हैं।

2. डिनर में आप दूध से बना दलिया या ओट्स भी खा सकते हैं।

3. इसके अलावा नॉनवेज भी खा सकते हैं। हालांकि आपको 100 ग्राम से अधिक चिकन की मात्रा नहीं लेनी चाहिए।

4. आपको प्रेगनेंसी के सातवें महीने अपने आहार में मैग्नीशियम जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप कद्दू के बीज और जौ का आटा खा सकते हैं या काली सेम से बनी सब्जी खा सकते हैं।

प्रेगनेंसी में आपको सभी तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए लेकिन अगर आपको किसी चीज से खास परेशानी है, तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह के उसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही किसी विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में आपको बिना डॉक्टर की सलाह की अपने आहार में नयी चीज शामिल नहीं करनी चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info